अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अदाणी फाउंडेशन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अदाणी फाउंडेशन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश से ब्यूरो चीफ विवेक पाण्डेय



जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश रिर्टन विश्वकाशी राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्र (RV NEWS LIVE) ब्यूरो न्यूज़- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सरई तहसील अंतर्गत धिरौली गांव में अदाणी फाउंडेशन के द्वारा महिला सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोमवार को धिरौली ग्राम पंचायत भवन में आयोजत इस कार्यक्रम में आसपास के गांव की 150 से ज्यादा  महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर भाषण प्रतियोगिता, कविता पाठ, संगीत प्रतियोगिता एवं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से यह सन्देश देने की कोशिश की गयी कि महिलाएं अपने साथ साथ पूरे समाज को बदलने की ताकत रखती हैं, उन्हें जरूरत सिर्फ अपने आत्मबल को पहचानने की है। सभी विजेताओं को अदाणी फाउंडेशन के तरफ से पुरष्कार देकर सम्मानित किया गया।

अदाणी फाउंडेशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम के मौके पर धिरौली पंचायत की सरपंच श्रीमती पार्वती कुशवाहा, स्वास्थ्य विभाग की मीरा सिंह और शशिप्रभा सिंह, आंगवाड़ी कार्यकर्ता रामलली तिवारी, सुशीला कुशवाहा, संगीता कुशवाहा, आशा कार्यकर्ता कौशल्या जायसवाल, फूलमती सिंह और अंगारमती सिंह ग्रामीण महिलाओं का हौसला बढ़ाने के लिए मौजूद थीं। इस मौके पर उन्हें वीडियो के माध्यम से और ज्यादा सशक्त बनाने और प्रतिवर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाये जाने के महत्व के बारे में बताया गया। इस अवसर पर मौके पर झलरी स्थित अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड के दफ्तर में कार्यरत महिला कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।  इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं के  बीच यह सन्देश पहुँचाना है कि वह हर मामले में आत्मनिर्भर और स्वतंत्र हैं और पुरुषों के बराबर सब कुछ करने में समर्थ भी हैं।

घर की चारदीवारी के अंदर रहने वाली महिलाएं आज अपने देश ही नहीं विदेशों में भी अपना परचम लहरा रही हैं। महिलाओं की इन्हीं उपलब्धियों को सराहने और उन्हें और ज्यादा सशक्त बनाने, लैंगिक भेदभाव से मुक्त एक बेहतर समाज बनाने और लैंगिक समानता का संदेश देने के लिए हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। ग्रामीणों ने अदाणी फाउंडेशन के इस कार्यक्रम का स्वागत करते हुए माना कि महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए अभी आगे मीलों लम्बा सफर तय करना है, जो दुर्गम एवं कठिन तो  है लेकिन महिलाओं ने यह साबित किया है कि वो जीवन के हर क्षेत्र में कार्य को करने में सक्षम हैं। यह दिन महिलाओं के सम्मान में मनाया जाता है जो महिलाओं के समान अधिकार, महिलाओं के खिलाफ हिंसा और दुर्व्यवहार जैसे मुद्दों पर बात करता है।

Popular posts
SINGER SHILPI RAJ MMS: का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रही है
Image
जौनपुर-मनीष कुमार जौनपुर के नए जिलाधिकारी हुए, दिनेश कुमार सिंह कमिश्नर चित्रकूट बने
Image
पर्यावरण संरक्षण के लिए अदाणी फाउंडेशन द्वारा स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण अभियान
Image
सिंगरौली-कुएं में गिरने से जंगली जानवर लकड़बग्घा (हड़हा) की मौत
Image
जल संरक्षण के लिए महाअभियान में अदाणी फाउंडेशन ने कराया नौ तालाबों का जीर्णोद्धार
Image