मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री गोपाल कृष्ण गोखले और देश के महान वीर योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती पर नमन

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री गोपाल कृष्ण गोखले और देश के महान वीर योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती पर नमन

जिला सिंगरौली संवाददाता प्रदीप शाह की खास रिपोर्ट



मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री गोपाल कृष्ण गोखले और देश के महान वीर योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास के सभा कक्ष में महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए इनके कार्यों का स्मरण किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गोपाल कृष्ण गोखले भारत के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाजसेवी, विचारक और सुधारक थे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान देने के साथ ही देश में व्याप्त जातिवाद और छुआछूत के खिलाफ भी संघर्ष किया। वह जीवनभर सामाजिक एकता के लिए कार्य करते रहे। स्व. श्री गोखले की देशभक्ति आध्यात्मिकता पूर्ण थी।


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि महान वीर योद्धा महाराणा प्रताप का नाम इतिहास में वीरता और दृढ़ प्रण के लिये अमर है। उन्होंने मुगल सम्राट अकबर की अधीनता कभी नहीं स्वीकार की। कई वर्षों तक लगातार संघर्ष किया। महाराणा प्रताप सिंह ने मुगलों को कई बार युद्ध में भी हराया।

Popular posts
SINGER SHILPI RAJ MMS: का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रही है
Image
पूर्व पति ने अपनी पूर्व पत्नी का सिर किया धड़ से अलग
Image
पान मसाला की बिक्री पर लगी रोक दुकानदार मस्त जनता पस्त
Image
कुएं से पानी भरते समय 45 वर्षीय महिला गिरी कुएं में महिला की हुई मौत
Image
फर्जी बिल लगा कर जेब भर रहे सरपंच-सचिव
Image