क्षेत्र पंचायत सदस्य महिला के खेत पर भू माफियाओं ने कर लिया है जबरन कब्जा 

क्षेत्र पंचायत सदस्य महिला के खेत पर भू माफियाओं ने कर लिया है जबरन कब्जा 


संवाददाता सचिन यादव फर्रुखाबाद



जनपद फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश रिर्टन विश्वकाशी (RV NEWS LIVE) व्यूरो न्यूज- शमशाबाद फर्रुखाबाद। थाना शमसाबाद के गांव गुटैटी दक्षिण निवासी एक महिला ने जिलाधिकारी को दिये गये शिकायती पत्र में कहा कि कंपिल के रहने वाले कुछ भू माफिया उसके खेत पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। इसी क्रम में इन माफियाओं ने खेत के आस-पास नींव भी भरवाई है। मना किये जाने पर नहीं मान रहे हैं। कई बार क्षेत्रीय लेखपाल व राजस्व निरीक्षक ने भी इन दबंग माफियाओं से कब्जा हटा लेने को कहा लेकिन उन्होंने एक नहीं मानी। मजबूरन हम डीएम के दरबार में आये हैं।


सीमा देवी पत्नी विमलेश कुमार निवासी ग्राम गुटैटी दक्षिण थाना शमसाबाद का एक खेत गांव में है। जिस पर गुटैटी दक्षिण के निवासी दबंग भू माफिया रामपाल यादव, अनंग पाल यादव पुत्र स्व. श्रीकृष्ण, वीरेन्द्र यादव, नीलेश यादव व दुर्गेश यादव पुत्रगण रामपाल जबरदस्ती ईंटों की नींव भरवाकर कब्जा कर लिया हैं  जब मेरे पति ने नींव भरने से मना किया तो गालियां और जान से मारने की धमकी दी। सीमा यादव ने रामपाल, अनंग पाल, नीलेश यादव, वीरेन्द्र, दुर्गेश यादव आदि के विरू( भू माफिया एक्ट व गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाई करने की मांग की है।


Popular posts
SINGER SHILPI RAJ MMS: का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रही है
Image
जौनपुर-मनीष कुमार जौनपुर के नए जिलाधिकारी हुए, दिनेश कुमार सिंह कमिश्नर चित्रकूट बने
Image
पर्यावरण संरक्षण के लिए अदाणी फाउंडेशन द्वारा स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण अभियान
Image
सिंगरौली-कुएं में गिरने से जंगली जानवर लकड़बग्घा (हड़हा) की मौत
Image
जल संरक्षण के लिए महाअभियान में अदाणी फाउंडेशन ने कराया नौ तालाबों का जीर्णोद्धार
Image