राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन गोरखपुर द्वारा दिया गया ज्ञापन

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन गोरखपुर द्वारा दिया गया ज्ञापन 


संवाददाता फ़िरोज़ खान देवरिया
 



जनपद देवरिया उत्तर प्रदेश  रिर्टन विश्वकाशी (RV NEWS LIVE) व्यूरो न्यूज- प्रधान संगठन गोरखपुर के पदाधिकारियों द्वारा नवागत मुख्य विकास अधिकारी श्री इंन्द्रजीत सिंह जी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी गोरखपुर श्री हिमांशु शेखर ठाकुर जी से मिलकर ग्राम प्रधानों के निम्न मुख्य समस्याओं एवं विकास कार्यों मे आ रही समस्याओं से अवगत कराया गया।



सामुदायिक शौचालय के निर्माण मे जमीन की समस्या,पर्याप्त धन की कमी एवं अन्य आवश्यक कार्यो पर रोक,कोविड19 से गावो को बचाने मे प्रधानो द्वारा किये गये योगदान, प्रवासी मजदूरो को राहत धनराशि एवं राशन किट न दिया जाना, भीषण बाढ़ से प्रभावित ग्राम पंचायतो के सभी मैरूण्ड गावो मे राहत सामग्री का वितरण न किया जाना, चुनाव करीब आने के कारण फर्जी शिकायतो के आधार पर प्रधानो को परेशान किया जाना, बाढ़ से क्षतिग्रस्त ग्राम पंचायत के सम्पर्क मार्गो का विशेष मरम्मत कराना। गावो मे सड़क, नाली, हेण्डपम्प का मरम्मत,फागिंग, छिड़काव से रोक हटाना, बाढ़ एवं वर्षात से ध्वस्त हुए मकानों का सर्वे कराकर मुख्यमंत्री आवास दिया जाना तथा अब तक आवास से वंचित पात्र लोगों को आवास प्लस योजना मे मुख्यमंत्री आवास दिये जाने आदि समस्याओं के निस्तारण तत्काल किये जाने का अनुरोध किया गया।


मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया गया  एवं समय समय पर संगठन को मिलते रहने एवं जनहित में अपना अच्छा एवं सुन्दर सुझाव देते रहने तथा हम सभी मिलकर माननीय मुख्यमंत्री जी के मंशानुसार प्रदेश और देश के नक्शे मे  गोरखपुर को नम्बर वन बनाने मे और अधिक लगन एवं उर्जा के साथ सहयोग करने का आन्हावन किया। 
प्रतिनिधि मण्डल मे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष प्रहलाद सिंह,जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह मुन्ना, प्रदेश महासचिव कृष्ण चन्द्र वर्मा, मण्डल महासचिव विजय कुमार यादव,मण्डल अध्यक्ष छोटेलाल पासवान,मिडिया प्रभारी रविन्द्र नाथ दूबे,एवं अध्यक्ष बड़हलगंज हृदय शंकर सिंह उपस्थित रहे।


Popular posts
SINGER SHILPI RAJ MMS: का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रही है
Image
पूर्व पति ने अपनी पूर्व पत्नी का सिर किया धड़ से अलग
Image
पान मसाला की बिक्री पर लगी रोक दुकानदार मस्त जनता पस्त
Image
कुएं से पानी भरते समय 45 वर्षीय महिला गिरी कुएं में महिला की हुई मौत
Image
फर्जी बिल लगा कर जेब भर रहे सरपंच-सचिव
Image