ब्रेकिंग - छतरपुर के चंदला क्षेत्र में हुई 5 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि, SDM ने दी जानकारी
संवाददाता राम कुमार केवट छतरपुर
जिला छतरपुर मध्य प्रदेश छतरपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.विजय पथोरिया के अनुसार आज जिले में 5 नये कोरोना पाॅजिटिव मरीज पाए गए हैं। इस प्रकार अब जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 34 हो गई है।
इनमें एक्टिव कोरोना पाॅजिटिव मरीज की संख्या 17 है। जानकारी के अनुसार चंदला क्षेत्र के बंजारी, घूरा पुरवा और टिकरी गांव में एक एक मरीज तथा ग्राम कालापानी और ग्राम पनागर में भी एक-एक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
पंचायत सचिव रामशरण यादव जी एवं पटवारी रामाधीन जी अहिरवार व रोजगार रामप्रकाश राजपूत जी , डा. भागवत जी एवं अन्य अधिकारियो का विशेष सहयोग रहा
शुक्रवार को सामने आये पांच नये कोरोना पॉजिटिव के मामले इस प्रकार है-
1- ग्राम टिकरी चंदला से- 01 केस 2- ग्राम बंजारी से चंदला- 01 केस 3- ग्राम घृरा चंदला से- 01 केस 4- ग्राम कालापानी छतरपुर से - 01 केस 5- ग्राम पनागर बिजावर से - 01 केस