श्रमिक एक्सप्रेस से छतरपुर पहुंचे प्रवासी मजदूर
ब्यूरो चीफ महेंद्र सिंह ठाकुर
जिला छतरपुर मध्य प्रदेश छतरपुर रेलवे स्टेशन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की पहल पर लॉकडाउन में हरियाणा में फंसे छतरपुर एवं प्रदेश के अन्य जिलों के मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए भिवानी से चली विशेष ट्रैन श्रमिक एक्सप्रेस आज 06.25 बजे छतरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची।
जिला प्रशासन द्वारा समस्त प्रवासी मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया साथ ही उन्हें फ़ूड पैकेट भी दिए गए। तत्पश्चात सभी को उनके गंतव्य स्थान तक भेजने की कार्यवाही की गई। सभी मज़दूरों ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का आभार प्रकट किया।