शौच के लिए गई महिला के साथ पड़ोस के रहने वाले युवक ने किया दुराचार शासन चौकी प्रभारी ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ा, मामला बैढ़न थाने का

शौच के लिए गई महिला के साथ पड़ोस के रहने वाले युवक ने किया दुराचार शासन चौकी प्रभारी ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ा, मामला बैढ़न थाने का


जिला ब्यूरो चीफ विवेक पाण्डेय संवाददाता करुना शर्मा



                                                     चौकी प्रभारी प्रियंका मिश्रा


जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश/ में एक बार फिर महिला की अस्मत के साथ खिलवाड़ का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार बीते दिनों शौच के लिए घर से निकली महिला के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुराचार किया, जिसके बाद वह फरार हो गया था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्वती देवी (परिवर्तित नाम) निवासी भटवा बिलौंजी थाना बैढन अपने घर से मंगलवार शाम शौच के लिए निकली थी कि पड़ोस में रहने वाले पंकज शर्मा पिता रामदुलारे शर्मा ने महिला को घसीट कर एकांत में उसके साथ दुराचार किया और फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित महिला ने अपनी सारी आपबीती परिजनों को बताई। जिसके बाद वह थाने जा पहुंचे। जहां मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक टी के विद्यार्थी के निर्देशन पर गठित टीम ने आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी। अगली रात घर लौटे युवक को शासन चौकी प्रभारी प्रियंका मिश्रा एवं उनकी टीम द्वारा उसके निवास स्थान भटवा बिलौंजी थाना बैढ़न से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर अपराध क्रमांक 350/20 धारा 376, 506 भादवी के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।


Popular posts
SINGER SHILPI RAJ MMS: का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रही है
Image
जौनपुर-मनीष कुमार जौनपुर के नए जिलाधिकारी हुए, दिनेश कुमार सिंह कमिश्नर चित्रकूट बने
Image
पर्यावरण संरक्षण के लिए अदाणी फाउंडेशन द्वारा स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण अभियान
Image
सिंगरौली-कुएं में गिरने से जंगली जानवर लकड़बग्घा (हड़हा) की मौत
Image
जल संरक्षण के लिए महाअभियान में अदाणी फाउंडेशन ने कराया नौ तालाबों का जीर्णोद्धार
Image