Rishi Kapoor Passes Away: ऋषि कपूर के निधन पर लोग बोले- ‘साल 2020 नहीं झेला जा रहा यार’

Rishi Kapoor Passes Away: ऋषि कपूर के निधन पर लोग बोले- ‘साल 2020 नहीं झेला जा रहा यार’


व्यूरो रिर्टन विश्वकाशी न्यूज (RV NEWS LIVE)



नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय सिनेमा को आज दोहरा झटका लगा है। कल यानी 29 अप्रेल के इरफ़ान खान इस दुनिया को छोड़कर चले गए और आज ऋषि कपूर का निधन हो गया। 67 साल की उम्र में ऋषि ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ऋषि  कपूर की तबीयत कुछ दिन से ख़राब चल रही थी, लेकिन कल उनकी तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई जिसके बाद उन्हें मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। ऋषि कपूर को सांस लेने में तकलीफ हो रह थी। उनके भाई रणधीर कपूर ने बयान जारी कर कहा था कि ऋषि ठीक हो जाएंगे, लेकिन आज खबर आई की एक्टर हमारे बीच नहीं रहे।



महानायक अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के निधन की जानकारी अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर के दी। बिग बी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘वो चले गए... ऋषि कपूर चले गए...मैं खत्म हो गया हूं!'। अमिताभ के इस ट्वीट के बाद लोग शॉक्ड रह गए हैं। लोगों के यकीन नहीं हो रहा है कि अचानक ऐसा कैसे हो सकता है। कुछ लोग साल 2020 को कोस रहे हैं, तो कुछ ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। देखें ऋषि कपूर के निधन की खबर पर लोगों का रिएक्शन।



 



 


Popular posts
SINGER SHILPI RAJ MMS: का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रही है
Image
मिर्जापुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास के बिंदुओं चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान को ठीक करना है और भविष्य का निर्माण भी करना है
Image
सिंगरौली-कुएं में गिरने से जंगली जानवर लकड़बग्घा (हड़हा) की मौत
Image
नदी नहाने गए लड़के की डुबने से हुई मौत-
Image
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजिस्टर्ड के बैनर तले आयोजित हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम
Image