NZvIND: इन 11 जांबाजों के बूते न्यूजीलैंड को मात देने उतरेगा भारत, ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI
टीम इंडिया इस साल के अपने पहले विदेशी दौरे पर न्यूजीलैंड पहुंची है। न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट सेना शुक्रवार को टी-20 मुकाबले से इस लंबे दौरे का आगाज करेगी। भारतीय टीम का न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में आंकड़ा खराब है। जिसे टीम इंडिया इस बार बदलना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद विराट ब्रिगेड का आत्मविश्वास बढ़ा है, लेकिन दूसरी ओर टीम मैनजमेंट के लिए खिलाड़ियों का लगातार चोटिल होना सिरदर्द बन रहा है।
शिखर धवन के बाहर होने के बाद एक बार फिर से बल्लेबाजी क्रम में निरंतरता की कमी देखने को मिल सकती है। कप्तान विराट कोहली पहले ही मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगे। पहली टी-20 में जीत के लिए विराट को न्यूजीलैंड के खिलाफ एक संतुलित और बेहतरीन टीम संयोजन के साथ उतरना होगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में किन 11 खिलाड़ियों पर दांव लगा सकते हैं।