बड़हलगंज पुलिस ने हत्या के दो नामजदों को किया गिरफ्तार

बड़हलगंज पुलिस ने हत्या के दो नामजदों को किया गिरफ्तार




बड़हलगंज: कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के नरहरपुर गांव में बीते 4 जनवरी को एक व्यक्ति को चाकुओं से हमला करने वाले दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


गौरतलब हो कि बीते 4 जनवरी को विकासखंड के नरहरपुर गांव में 23 वर्षीय किशन साहनी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद से ही पुलिस आरोपियों के धड़ पकड़ के लिए लगी हुई थी। इसी क्रम में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो आरोपी क्रमशः प्रिन्स साहनी पुत्र अशोक साहनी व सतीश साहनी पुत्र अशोक साहनी को मंगलवार की शाम सात बजे के करीब बड़हलगंज-दोहरीघाट पुल के मध्य से गिरफ्तार कर लिया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 302 व 504 के तहत केस दर्ज किया गया था। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त सगे भाई हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयोग की गई चाकू को भी बरामद किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल रामाज्ञा सिंह, एसआई अख्तर आलम, कांस्टेबल रविन्द्र कुमार व संतदयाल यादव शामिल हैं।


Popular posts
SINGER SHILPI RAJ MMS: का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रही है
Image
जौनपुर-मनीष कुमार जौनपुर के नए जिलाधिकारी हुए, दिनेश कुमार सिंह कमिश्नर चित्रकूट बने
Image
पर्यावरण संरक्षण के लिए अदाणी फाउंडेशन द्वारा स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण अभियान
Image
सिंगरौली-कुएं में गिरने से जंगली जानवर लकड़बग्घा (हड़हा) की मौत
Image
जल संरक्षण के लिए महाअभियान में अदाणी फाउंडेशन ने कराया नौ तालाबों का जीर्णोद्धार
Image